Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज 235 नए मरीजों की पुष्टि, देखिए जिलेवार एक्टिव संक्रमितों की संख्या

Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज 235 नए मरीजों की पुष्टि, देखिए जिलेवार एक्टिव संक्रमितों की संख्या

Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज 235 नए मरीजों की पुष्टि, देखिए जिलेवार एक्टिव संक्रमितों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: August 1, 2020 5:44 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज कुल 235 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 380 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 1 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: पंचायत भवन के पास खून से लथपथ मिली भाजपा नेता की लाश, रह चुके हैं गांव के सरपंच, मची अफरातफरी

आज मिले कुल 235 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 9427 हो गई है। इनमें से 6610 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2762 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 55 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Read More: पंजाब में जहरीली शराब पीकर अब तक 86 की मौत, महिला सहित 25 गिरफ्तार, 13 अधिकारी भी सस्पेंड

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 98
दुर्ग- 55
बिलासपुर- 9
राजनांदगांव- 20
जांजगीर- 11
सरगुजा- 7
कोरिया- 5
रायगढ़- 4
बलौदाबाजार- 5
कवर्धा- 4
मुंगेली- 3
बस्तर- 2
कोण्डागांव- 1
नारायणपुर- 1
महासमुंद- 3
बेमेतरा- 1
बालोद- 3
गरियबांद-1
कांकेर-1
धमतरी-1

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"