कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में 124 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 429 नए मामले आए सामने, 261 डिस्चार्ज

कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में 124 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 429 नए मामले आए सामने, 261 डिस्चार्ज

कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में 124 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 429 नए मामले आए सामने, 261 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: July 26, 2020 6:13 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में 124 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि आज ही प्रदेश में 305 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज मिले कुल मरीजों की संख्या 429 हो गई है। वहीं, आज 261 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 4 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: शासकीय आयुर्वेद कॉलेज हॉस्पिटल में बनेगा स्पेशल कोविड अस्पताल, 200 बिस्तरों की होगी सुविधा

आज मिले कुल मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 7613 हो गई है। इनमें से 4944 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2626 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 43 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Read More: रद्द हो सकता है 93 हजार राशन कार्डधारियों को राशन कार्ड, जिला प्रशासन ने तैयार की सूची

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 199
दुर्ग- 84
बस्तर- 21
बिलासपुर- 22
बलौदाबाजार- 18
राजनांदगांव- 19
बीजापुर- 11
दंतेवाड़ा- 11
सुकमा- 9
रायगढ़- 7
कांकेर- 6
जांजगीर- 4
मुंगेली- 3
सूरजपुर- 2
कवर्धा- 3
बालोद- 2
बेमेतरा- 3
महासमुंद- 1
सरगुजा- 1
कोरिया- 1
धमतरी- 1
कोरबा- 1

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"