गैस कांड पीड़ितों पर टूटा है कोरोना का सबसे अधिक कहर, कोविड-19 से मरने वाले में पचास फीसदी से अधिक गैस पीड़ित हैं शामिल

गैस कांड पीड़ितों पर टूटा है कोरोना का सबसे अधिक कहर, कोविड-19 से मरने वाले में पचास फीसदी से अधिक गैस पीड़ित हैं शामिल

गैस कांड पीड़ितों पर टूटा है कोरोना का सबसे अधिक कहर, कोविड-19 से मरने वाले में पचास फीसदी से अधिक गैस पीड़ित हैं शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: December 2, 2020 9:38 am IST

भोपाल। कोरोना का सबसे अधिक कहर विश्व की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी यानी भोपाल गैस कांड के पीड़ितों पर टूटा है। गैस कांड की 36वीं बरसी पर इस चौंकाने वाली जानकारी का खुलासा हुआ है।  गैस पीड़ित संगठनों के आंकड़ों के अनुसार भोपाल में कोरोना से मरने वालों में से आधे से अधिक मरीज गैस पीड़ित थे।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर कटाक्ष, कहा- ये झूठ और सूट-बूट की

कोरोना से भोपाल में अब तक 520 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 254 लोग गैस पीड़ित हैं। गैस पीड़ित संगठनों का कहना है कि गैस कांड के असर से पीड़ितों में कई जैनेटिक बीमारियां हुई हैं।  पीड़ित परिवारों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो चुका है। कोरोनाकाल में सरकार ने कोरोना से संक्रमित गैस पीड़ितों के इलाज के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की,  नतीजन गैस पीड़ित कोरोना का संक्रमण नहीं झेल पाए और भोपाल में कुल मौतों में से आधा आंकड़ा गैस पीड़ितों का आ गया।

ये भी पढ़ें- अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल को हुआ कोरोना, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

गैस पीड़ित संगठनों का ये भी दावा है कि भोपाल में कोरोना से सबसे अधिक संक्रमित भी गैस पीड़ित ही हुए हैं।  अब तक संक्रमित मिले 32 हजार मरीजों में से 35 प्रतिशत से अधिक मरीज गैस पीड़ित हैं।  इधर, सरकार का कहना है कि गैस पीड़ित भी भोपाल के ही नागरिक हैं, अन्य लोगों की तरह गैस पीड़ित भी संक्रमित हुए हैं। संक्रमण न फैले इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/eV_20x_lxck” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में