प्रदेश में बंदिशों के बावजूद बढ़ा कोरोना का ग्राफ, बीते 24 घंटे में 60 मरीजों की मौत

प्रदेश में बंदिशों के बावजूद बढ़ा कोरोना का ग्राफ, बीते 24 घंटे में 60 मरीजों की मौत

प्रदेश में बंदिशों के बावजूद बढ़ा कोरोना का ग्राफ, बीते 24 घंटे में 60 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: April 16, 2021 4:16 pm IST

भोपाल। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। हर दिन मामलों में इजाफा हो रहा है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 11 हजार 45 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 60 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 7 हजार 496 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Read More: महिला से अवैध संबंध पुलिसकर्मी को पड़ गया भारी, परिजनों ने दिनदहाड़े कर दी जमकर धुनाई

प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हजार 183 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 4 हजार 425 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

Read More: पेट्रोल-डीजल, जिला प्रशासन ने जारी किया 15 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश

प्रदेश में अब तक 3 लाख 84 हज़ार 563 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 3 लाख 20 हजार 955 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: CAF की 19वीं बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

 


लेखक के बारे में