मध्यप्रदेश पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन, 5 संक्रमितों की रिपोर्ट में हुई पुष्टि
मध्यप्रदेश पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन, 5 संक्रमितों की रिपोर्ट में हुई पुष्टि
इंदौर। कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंच गया है। 5 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। दिल्ली से आई रिपोर्ट में कोरोना के नए संक्रमण की पुष्टि हुई है।
Read More News: रमन सिंह का पुराना पत्र वायरल कर कांग्रेस ने कहा- प्रदेश की जनता चाहती है कि आप ऐसी ही एक और चिट्ठी प्रधानमंत्री को लिखें
जानकारी के अनुसार ब्रिटेन से आए 332 यात्रियों के सैंपल दिल्ली भेजे गए थे। इनमें से 5 लोगों में नए सक्रमण के बारे में पता चला है। इसकी पुष्टि होने के बाद 5 लोगों को डाॅक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
Read More News: MP Ki Baat: अब दलाल गैंग पर टेढ़ी नजर! आखिर मंत्रियों को इस वक्त चेताने की जरुरत क्यों पड़ी?
दूसरी ओर इंदौर में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 148 नए कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की है। एक दिन में 2 मौत हुई है। इंदौर में कोरोना से मौत का आंकड़ा 902 पहुंचा गया है। वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2495 हो गई है। एक दिन में 214 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। अब तक 52857 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 56254 मरीज़ कोरोना संक्रमित हुए हैं।
Read More News: रमन सिंह का पुराना पत्र वायरल कर कांग्रेस ने कहा- प्रदेश की जनता चाहती है कि आप ऐसी ही एक और चिट्ठी प्रधानमंत्री को लिखें

Facebook


