पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए हुए निष्कासित, जोन चुनाव में क्रास वोटिंग का था आरोप

पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए हुए निष्कासित, जोन चुनाव में क्रास वोटिंग का था आरोप

पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए हुए निष्कासित, जोन चुनाव में क्रास वोटिंग का था आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: June 15, 2020 12:32 pm IST

रायपुर: जोन चुनाव में क्रास वोटिंग को लेकर गरमाई सियासत के बीच कांग्रेस पार्टी ने पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा को बाहर का रास्ता दिखाया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने पार्षद बेहरा को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला जिला कांग्रेस कमेटी ने लिया है। बता दें कि पुरुषोत्तम बेहरा पर जोन चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग करने का आरोप था और इसी मामले में कल पूछताछ चल रही थी। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती ​कराया गया था।

Read More: भाजपा के जिला जनसंवाद में बोले नेता, प्रदेश में चल रहा माफिया राज, हर मोर्चे पर वादाखिलाफी का भी लगाया आरोप

आपको बता दें कि दो दिन पहले नगर निगम रायपुर जोन अध्यक्षों का चुनाव हुआ था, जिसमे जोन 3 के लिए कांग्रेस के एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की थी। क्रास वोटिंग के चलते जोन तीन पर भाजपा पार्षद ने बाजी मार ली। इसके बाद से क्रास वोटिंग को लेकर सियासत गरमा गई थी।

Read More: अब तक 50 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी हो चुके हैं कोरोना संक्रमित, 30 से ज्यादा दूसरे विभाग के कर्मचारी, तेजी से बढ़ रहा आंकड़ा

मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने एक समिति का गठन किया था, जो कल पार्षद पुरुषोत्तम बेहरा से पूछताछ कर रही थी। लेकिन अचानक ​तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल दाखिल किया गया था।

Read More: सुशांत की मौत को लेकर एक्ट्रेस कंगना बोलीं- ये प्लांड मर्डर है…वो कमजोर बिल्कुल नहीं था


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"