Rahul Gandhi Press Conference: ‘हम छात्र पर हिंसा के खिलाफ’, झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले पर बोले राहुल गांधी, सोरेन सरकार पर भी साधा निशाना
Rahul Gandhi Press Conference: रांची में जारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच हुए लाठीचार्ज पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है।
Rahul Gandhi Press Conference/Image Credit: Rahul Gandhi X Handle
- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
- राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले पर अपनी राय रखी।
- राहुल गांधी ने जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए और पीएम मोदी से माफ़ी की मांग की।
Rahul Gandhi Press Conference: नई दिल्ली: झारखंड की राजधानी रांची में जारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच हुए लाठीचार्ज पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि, ”झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।”
हम छात्र हिंसा के खिलाफ: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, झारखंड के छात्रों के लिए हमारा संदेश क्लियर है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हिंसा से अटैक करना, हम उसके खिलाफ हैं। दिलचस्प है कि झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम, लेफ्ट और आरजेडी गठबंधन की सरकार है। दरअसल, राहुल गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले दिनों हुए प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज पर सवाल उठा रहे हैं और गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं। इस बीच झारखंड में हुए लाठीचार्ज के बाद बीजेपी सवाल उठा रही थी कि कांग्रेस चुप क्यों है?
दिल्ली से राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस #LIVE https://t.co/RtltiaRhsI
— IBC24 News (@IBC24News) August 10, 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने क्या कहा?
Rahul Gandhi Press Conference: राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि, सवाल हमेशा था कि अमित शाह को ये बताना था कि युवाओं पर शूटिंग की इजाजत किसने दी, अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने आदेश दिया था या नहीं। अगर उन्हें इस जानकारी का नहीं पता था, तो वे अयोग्य हैं उन्हें पद पर नहीं होना चाहिए।
इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आगे कहा, ”अमित शाह को पहले ये साफ करना चाहिए कि क्या उन्होंने ही लाठीचार्ज के आदेश दिए थे, उसके बाद ही चर्चा होगी। 15 दिनों तक दोनों में से किसी में सदन में आने ही हिम्मत नहीं हुई, न गृहमंत्री अमित शाह, न प्रधानमंत्री मोदी में ये हिम्मत थी कि वे सदन में आएं।” राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ मिनट पहले झारखंड को लेकर पोस्ट किया।
परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र
Rahul Gandhi Press Conference: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में छात्र झारखंड में प्रदर्शन कर रहे हैं और आज राज्य विधानसभा तक पहुंचे। इस दौरान कई बैरिकेड्स छात्रों ने तोड़ दिए। पुलिस ने इस दौरान पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bangladeshi Arrested in Raipur: रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, रह रहा था राजधानी के इस इलाके में, पिछली बार चकमा देकर हो गया था फरार
- Female Constable Suicide News: पति से झगड़े के बाद महिला कॉन्स्टेबल ने उठाया खौफनाक कदम, देखकर हर कोई हुआ हैरान, बुलानी पड़ी पुलिस
- Spider Man Box Office Collection: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई, भारत में ये रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली फिल्म

Facebook


