युवती ने CRPF जवान पर लगाया रेप का आरोप, क्वारंटाइन सेंटर से कुछ ही दूसरी पर दिया वारदात को अंजाम

युवती ने CRPF जवान पर लगाया रेप का आरोप, क्वारंटाइन सेंटर से कुछ ही दूसरी पर दिया वारदात को अंजाम

युवती ने CRPF जवान पर लगाया रेप का आरोप, क्वारंटाइन सेंटर से कुछ ही दूसरी पर दिया वारदात को अंजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: July 30, 2020 1:41 pm IST

सुकमा: छत्तीसगढ़ सहित देश में जहां एक ओर कोरोना संक्रमण और मौत के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर क्वारंटाइन सेंटर और अस्पतालों में रेप और छेड़छाड़ के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक युवती ने सीआरपीएफ जवान पर रेप का आरोप लगाया है। मामले में आदीवासी समाज की शिकायत के आधार पर आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More: प्रियंका गांधी ने खाली किया लोधी रोड स्थित सरकारी बंगला, पहले कर चुकीं थी बंगले से जुड़ी बची राशियों का भुगतान

मिली जानकारएी के अनुसार सीआरपीएफ जवान को मध्यप्रदेश के बालाघाट से लौटने के बाद दुब्बाटोटा क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था। इस दौरान क्वारंटाइन सेंटर के पास एक युवती को अकेली देखकर जवान की नियत बिगड़ गई और उसने युवती को हवस का शिकार बना लिया। मामले की जानकारी होने पर आदिवासी समाज ने दोरनापाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले आरक्षकों पर गिरी गाज, SP ने तीन को किया निलंबित, एक को किया बर्खास्त


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"