‘लालगढ़’ से लौट आया CRPF जवान, नक्सलियों ने की जनआदलत, रस्सी से बंधे हुए थे राकेश्वर सिंह…

'लालगढ़' से लौट आया CRPF जवान, नक्सलियों ने की जनआदलत, रस्सी से बंधे हुए थे राकेश्वर सिंह...

‘लालगढ़’ से लौट आया CRPF जवान, नक्सलियों ने की जनआदलत, रस्सी से बंधे हुए थे राकेश्वर सिंह…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: April 8, 2021 6:15 pm IST

रायपुर: पांच दिन से नक्सलियों के कब्जे में रहा सीआरपीएफ का जवान रिहा हो गया। सामाजिक संगठन के लोगों ने मध्यस्थता कर जवान की रिहाई कराई। नक्सलियों ने इसके लिए कोई मांग नहीं रखी। 3 अप्रैल को हुए मुठभेड़ के दौरान जवान राकेश्वर मिन्हास को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था।

Read More: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आने-जाने वाली सभी बसों पर लगा प्रतिबंध, निर्देश जारी

सीआरपीएफ के कोरबा बटालियन के जवान राकेश्वर मन्हास को नक्सलियों रस्सी से बांधकर रखा था और जन अदालत की है। यहां सैकड़ों आदिवासियों के बीच नक्सली जवान को लेकर आए हैं। जवान को जन अदालत में लाने के बाद उसकी रस्सी खोली जाती है। उसके बाद जवान को मध्यस्थता करने गए सामाजिक लोगों और पत्रकारों के हाथ सौंप दिया गया। सबसे बड़ी बात ये रही कि नक्सलियों ने किसी तरह की शर्त नहीं रखी। बिना शर्त उसे रिहा किया गया। रिहाई की खबर मिलते ही जवान के घर जम्मू में जश्न शुरू हो गया।

Read More: जवान राकेश्वर सिंह की रिहाई बगैर किसी शर्त के हुई : विकास उपाध्याय, कहा- भूपेश सरकार के रणनीति का यह एक बेहतर हिस्सा था

3 अप्रैल को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए थे। जबकि 31 जवान घायल हुए। इसी दौरान राकेश्वर मन्हास को नक्सलियों ने अगवा कर लिया। जिसके बाद से लगातार जवान के रिहाई को लेकर बात चल रही थी। नक्सलियों ने रिहाई के लिए मध्यस्थ बनाने का संदेश भिजवाया। उसके बाद मध्यस्थों ने कोशिश शुरू की।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 94 कोरोना मरीजों की मौत, 10652 नए संक्रमितों की पुष्टि

रिहाई के बाद जवान को लेकर मध्यस्थ तर्रेम थाना पहुंचे। जहां पर सीआरपीएफ के अधिकारी और जिला पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। वहां राकेश्वर मन्हास का मेडिकल परीक्षण किया गया। अगवा जवान के सकुशल वापस आने के साथ ही ये संकट तो खत्म हो गया। लेकिन नक्सलवाद का संकट बरकरार है। जब तक कड़ाई से इसका मुकाबला नहीं किया जाता तब तक स्थाई समाधान नहीं निकलेगा।

Read More: प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने ढाया कहर, आज फिर बढ़ा आंकड़ा, एक दिन में 27 मरीजों की मौत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"