कार्यसमिति की बैठक के बाद डी पुरंदेश्वरी का बड़ा बयान, कहा- अगले चुनाव में सत्ता में आएगी भाजपा

कार्यसमिति की बैठक के बाद डी पुरंदेश्वरी का बड़ा बयान, कहा- अगले चुनाव में सत्ता में आएगी भाजपा

कार्यसमिति की बैठक के बाद डी पुरंदेश्वरी का बड़ा बयान, कहा- अगले चुनाव में सत्ता में आएगी भाजपा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 14, 2021 2:23 pm IST

रायपुर: भाजपा ने रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई थी। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ​डी पुरंदेश्वरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, लॉ एंड आर्डर
और वादाखिलाफी को लेकर आज राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुआ है।

Read More: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन करेंगे डेब्यू

उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे वादे कर कांग्रेस सत्ता में आई, लेकिन सरकार ने वादाखिलाफी की। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा था, लेकिन अब तक ये वादा पूरा नहीं किया। बठेना और खुरमुड़ा में हत्याएं हुई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। कार्यकर्ता इन सबके खिलाफ जुट गए हैं, अगले चुनाव में ये सरकार जाएगी और बीजेपी सत्ता में आएगी।

Read More: बेटे को जायदाद से बेदखल कर हाथियों के नाम कर दी 5 करोड़ की संपत्ति, रातोंरात करोड़पति बने रानी और हीरा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"