छत्तीसगढ़ में रोजाना 8401 RTPCR जांच का लक्ष्य, प्रति एक लाख आबादी पर 28 सैंपलों की RTPCR जांच

छत्तीसगढ़ में रोजाना 8401 RTPCR जांच का लक्ष्य, प्रति एक लाख आबादी पर 28 सैंपलों की RTPCR जांच

छत्तीसगढ़ में रोजाना 8401 RTPCR जांच का लक्ष्य, प्रति एक लाख आबादी पर 28 सैंपलों की RTPCR जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 13, 2020 2:37 pm IST

रायपुर: प्रदेश में प्रतिदिन 8401 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रति एक लाख आबादी पर 28 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। प्रदेश की अनुमानित तीन करोड़ आबादी के हिसाब से रोजाना जांच के लिए लक्ष्य तय किया गया है। सभी जिलों को भी वहां की जनसंख्या के आधार पर प्रतिदिन आरटीपीसीआर जांच के लिए नया लक्ष्य दिया गया है।

Read More: नक्सलियों के निशाने पर जिला प्रशासन के अफसर? रेकी करने कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा 5 लाख का इनामी, मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुंगेली जिले की अनुमानित नौ लाख तीन हजार आबादी के लिए 253, रायगढ़ की 17 लाख सात हजार आबादी के लिए 487, कोरबा की 13 लाख 27 हजार आबादी के लिए 372, बिलासपुर की 19 लाख 89 हजार आबादी के लिए 557, जांजगीर-चांपा की 19 लाख 42 हजार आबादी के लिए 544, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की चार लाख छह हजार आबादी के लिए 114, कबीरधाम की दस लाख 45 हजार आबादी के लिए 292, राजनांदगांव की 18 लाख तीन हजार आबादी के लिए 505, सूरजपुर की नौ लाख आबादी के लिए 252, गरियाबंद की छह लाख 14 हजार की आबादी के लिए 172, रायपुर की 27 लाख 22 हजार आबादी के लिए 762, बीजापुर की दो लाख 99 हजार आबादी के लिए 84, सुकमा की दो लाख 80 हजार आबादी के लिए 78 और महासमुंद की 11 लाख 94 हजार आबादी के लिए प्रतिदिन 334 आरटीपीसीआर जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Read More: ब्राजील नट्स के सह उत्पादों के इस्तेमाल पर लगी रोक, इट नेचुरल के नाम से बेचे जाते हैं उत्पाद

जशपुर जिले में अनुमानित साढ़े नौ लाख की जनसंख्या के हिसाब से रोजाना 266, कोरिया में सात लाख एक हजार की जनसंख्या के हिसाब से 196, धमतरी में आठ लाख 87 हजार की जनसंख्या के हिसाब से 248, बलौदाबाजार-भाटापारा में 17 लाख 11 हजार की जनसंख्या के हिसाब से 479, बस्तर में दस लाख 20 हजार की जनसंख्या के हिसाब से 286, बेमेतरा में दस लाख 18 हजार की जनसंख्या के हिसाब से 258, दंतेवाड़ा में तीन लाख एक हजार की जनसंख्या के हिसाब से 84, कांकेर में आठ लाख 32 हजार की जनसंख्या के हिसाब से 233, दुर्ग में 19 लाख 20 हजार की जनसंख्या के हिसाब से 538, नारायणपुर में एक लाख 56 हजार की जनसंख्या के हिसाब से 44, कोंडागांव में छह लाख 60 हजार की जनसंख्या के हिसाब से 185, बालोद में आठ लाख 98 हजार की जनसंख्या के हिसाब से 251, सरगुजा में नौ लाख 63 हजार की जनसंख्या के हिसाब से 270 तथा बलरामपुर-रामानुजगंज में आठ लाख 59 हजार की जनसंख्या के हिसाब से 241 आरटीपीसीआर टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है।

Read More: पत्रकार की मौत पर बौखलाए राहुल गांधी, कहा- भाजपा शासित राज्यों में घोटा जा रहा सच्ची पत्रकारिता का गला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"