पत्नी को पीटने वाले IPS पुरुषोत्तम के समर्थन में बेटी, CM शिवराज को लिखे पत्र में कहा- मां मानसिक रूप से बीमार

पत्नी को पीटने वाले IPS पुरुषोत्तम के समर्थन में बेटी, CM शिवराज को लिखे पत्र में कहा- मां मानसिक रूप से बीमार

पत्नी को पीटने वाले IPS पुरुषोत्तम के समर्थन में बेटी, CM शिवराज को लिखे पत्र में कहा- मां मानसिक रूप से बीमार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: September 29, 2020 10:23 am IST

भोपाल। पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को अतिरिक्त महानिदेश के पद से कार्यमुक्त कर दिया है। पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो सोमवार को तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

Read More News: जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल आज होंगे रिटायर्ड, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा विदाई समारोह

जिसके बाद आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को डीजी के पद से हटा दिया गया। दूसरी ओर महिला आयोग ने भी वीडियो देखने के बाद तीखी आलोचना की। इस मामले में बेटे पार्थ गौतम ने पिता के खिलाफ कार्रवाई की है।

Read More News: छह महीने के बाद इंदौर में आज से खुल गए धर्मस्थल, भक्तों को कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

वहीं दूसरी ओर आज पुरुषोत्तम शर्मा की बेटी ने इस मामले में अपना पक्ष रखा हैं। आईपीएस की बेटी देवांशी गौतम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। जिसमें पिता के समर्थन में कहा है कि उनकी मां मानसिक रूप से बीमार।

Read More News: CLAT 2020 Answer Key: परीक्षा खत्म होते ही ‘आंसर की’ जारी, स्टूडेंट्स एक क्लिक पर देखें

महिला बोली- ये मेरा पारिवारिक मामला

मारपीट मामले में पूछताछ के लिए महिला थाना पुलिस आज शर्मा के निवास पहुंची। इस दौरान पीड़िता ने किसी प्रकार कार्रवाई नहीं करने की बात कही। कहा कि ये मेरा पारिवारिक मामला है। अभी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहती। मामला नहीं सुलझा तो हम पुलिस की मदद लेंगे। इस दौरान पीड़िता ने मेडिकल जांच कराने से भी इंकार किया।

Read More News: गैंगरेप पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम, गांव के ही चार लोगों ने बनाया था हवस का शिकार


लेखक के बारे में