छोटे भाइयों के साथ खेत की रखवाली करने गई छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, रेप कर हत्या की आशंका

छोटे भाइयों के साथ खेत की रखवाली करने गई छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, रेप कर हत्या की आशंका

छोटे भाइयों के साथ खेत की रखवाली करने गई छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, रेप कर हत्या की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: March 12, 2021 1:46 am IST

कांकेर। कांकेर के माल गांव के बड़े पारा में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। खेत लाडी में युवती का नग्न अवस्था मे शव मिला। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय पुण्यर्थी मंडावी आज सुबह ही अपने 2 छोटे भाइयों और खेत की रखवाली करने वाले युवक गंगेश्वर के साथ खेत मे गई थी। पर दोनों छोटे भाई गांव में किसी काम से चले गए और जब वापस आए तो गंगेश्वर वहीं मौजूद था पर युवती का कही पता नहीं था।

Read More News: धारदार हथियार से हमला कर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

काफी देर तक देखने के बाद बच्चों ने इसकी सूचना घर पर दी। परिवार वाले ने आस पास पतासाली की लेकिन युवती का कहीं नहीं चला। युवती के पिता की नजर खेत के बनी लाडी के पास युवती की चप्पल पर पड़ी। इसके बाद लाडी का जब ताला तोड़कर अंदर देखा तो पूरे कमरे में खून फैला था और युवती की लाश नग्न अवस्था मे पड़ी थी।

Read More News:  Road Seafty World Series 2021: दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 8 विकेट से हराया, तीसरे पायदान पर पहुंचे अफ्रीकी

बेटी को इस हाल में देख पिता के होश उड़ गए। उसके चैहरा पर रॉड मारकर चेहरा विभत्स कर दिया गया था। पिता ने गांव वाले के साथ मिलकर इसकी सूचना कोतवाली थाने में दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस बलात्कार की आशंका से भी जांच में जुटी है। बताया जा रहा है। युवती का चयन नारायणपुर कृषि महाविद्यालय में 1st ईयर में हुआ था और वह कुछ दिन में ही होस्टल जाने वाली थी।

Read More News: हाईकोर्ट से भाजपा नेता देवेंद्र पाण्डेय को बड़ी राहत, धान घोटाला मामले में मिला स्टे


लेखक के बारे में