पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों का हल्लाबोल, धरने के बाद निकाली रैली, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों का हल्लाबोल, धरने के बाद निकाली रैली, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों का हल्लाबोल, धरने के बाद निकाली रैली, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: March 13, 2021 11:39 am IST

रायपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज सरकारी कर्मचारियों ने धरने के बाद रैली निकाली। प्रदेशभर से आए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा के तहत कर्मचारियों ने रैली निकाली। वहीं पुलिस ने सप्रे शाला मैदान में बैरिकेडिंग कर रोक लिया।

Read More News: गोल्ड लोन घोटाले में मुख्य आरोपी SBI कैशियर राजीव पालीवाल का निधन, बैंक में रखे 15 किलो सोने की हेराफेरी में था

जानकारी के अनुसार अपनी मांगों को लेकर आज प्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारी जुटे हुए थे। यहां बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर धरना दिया। दोपहर बाद महारैली निकाली गई। वहीं आंदोलन को देखते हुए धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सप्रे शाला मैदान के सामने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई।

Read More News: भाजपा नेता पहुंचा सलाखों के पीछे, महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोपी, रायपुर पुलिस की कार्रवाई 

सरकारी कर्मचारियों ने बताया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी पुरानी पेंशन लागू करने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक बहाली नहीं हुआ है। पूर्ववर्ती रमन सिंह की सरकार ने जुलाई 2004 से पुरानी पेंशन को बंद कर दिया। जो अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते प्रदेशभर के 2 लाख 60 हजार कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि अगर सरकार उनकी नहीं सुनती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Read More News:कॉलेज की छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म, दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा, रेप का वीडियो बनाकर आरोपी युवक ने किया ब्लैकमेल


लेखक के बारे में