मंत्री रविंद चौबे के विधि एवं विधायी विभाग का प्रभार अकबर को, शासन ने जारी किया आदेश

मंत्री रविंद चौबे के विधि एवं विधायी विभाग का प्रभार अकबर को, शासन ने जारी किया आदेश

मंत्री रविंद चौबे के विधि एवं विधायी विभाग का प्रभार अकबर को, शासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: May 8, 2019 2:29 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के विभाग का प्रभार मंत्री मोहम्मद अकबर को दिया गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। बता दें कि मंत्री रविन्द्र चौबे इन दिनों लखनऊ के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

चौबे के पूर्व रुप से स्वस्थ होने तक मोहम्मद अकबर विधि विधायी विभाग का जिम्मा सम्हालेंगे। राज्य शासन के जारी आदेश में कहा गया है कि रविंद्र चौबे संसदीय कार्यमंत्री, विधि एवं विधायी कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एव कायाकट के स्वास्थ्य खराब होने के कारण छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आबंटन) नियम चार के अनुसार राज्यपाल द्वारा उनको आवंटित विधि एवं विधायी कार्य विभाग से संबंधित अत्यावश्यक नस्तियां संबंधी प्रभार मंत्री मोहम्मद अकबर को आगामी आदेश तक सौंपते हैं।

यह भी पढ़ें : अस्पताल में भर्ती रविंद्र चौबे का हाल जानने लखनऊ पहुंचे महंत, जल्द लौटने का दिलाया भरोसा 

गौरतलब है कि मंत्री चौबे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार करने के लिए उत्तरप्रदेश गए हुए थे, जहां उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उनका इलाज अभी लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने भी बुधवार को लखनऊ पहुंचकर चौबे का कुशलक्षेम जाना।


लेखक के बारे में