मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर नदी-नाले, डिप्टी रेंजर की बहकर मौत

मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर नदी-नाले, डिप्टी रेंजर की बहकर मौत

मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर नदी-नाले, डिप्टी रेंजर की बहकर मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 30, 2019 12:45 pm IST

हरदा: मध्यप्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश के बाद पूरे प्रदेश के नदी नाले उफान पर हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि हरदा वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर पोनसा ग्राम के नाले में बह गए। इस घटना से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक डिप्टी रेंजर रामफल मर्सकोले का शव कुछ ही दूरी से बरामद किया गया है। घटना ग्राम बोरपनी की बताई जा रही है। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीम कार्रवाई कर रही है।

Read More: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, डीएफओ और वन रक्षकों सहित 42 अधिकारियों का तबादला

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। डिप्टी रेंजर रामफल मर्सकोले भी प्रभावित इलाके में ड्यूटी कर रहे थे। बोरपनी का निरीक्षण करने जाने के दौरान पोनसा ग्राम के नाले को पार करते डिप्टी रेंजर रामफल मर्सकोले बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

Read More: सरोज पांडेय ने तीन तलाक को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- शाहबानो कोर्ट से जीत गई, लेकिन सरकार से हार गई

वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के आगर, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, धार, डिंडौरी, गुना, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगौन, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, सिवनी, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन, विदिशा में भारी बारिश की चेतवानी जारी की है। जारी चेतावनी के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना है।

Read More: कनाडा में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पर हमला, इस वजह से नाराज़ था हमलावर, अब कभी नहीं करेंगे परफॉर्म


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.