शह मात The Big Debate: सेवा संकल्प’ पर सियासी जंग! पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर क्यों गरमाई सियासत? देखिए पूरी रिपोर्ट
PM Modi birthday 2026: सेवा संकल्प' पर सियासी जंग! पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर क्यों गरमाई सियासत? देखिए पूरी रिपोर्ट
PM Modi birthday 2026 | Photo Credit: IBC24
- बीजेपी का आशीर्वाद अभियान
- घर-घर दीया जलाने की तैयारी
- कांग्रेस का दगा दिवस
रायपुर: PM Modi birthday 2026 कल ही छत्तीसगढ़ में एक मिसाल कायम हुई, वास्तविक मुद्दे पर, पक्ष-विपक्ष के टॉप नेताओं की आमने-सामने की सीधी डिबेट हुई। अब 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ में फिर पक्ष और विपक्ष आशीर्वाद बनाम आक्रोश की लड़ाई के साथ सामने आने वाले हैं। बीजेपी ने पहले से तय कर रखा था कि वो सेवा संकल्प अभियान (Seva Sankalp Abhiyan) की शुरूआत आशीर्वाद के दीए जलाकर करेंगे लेकिन अब कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया है कि वो जवाब में जनता से धोखे पर दगा दिवस पर आक्रोश की मशाल (Congress Mashaal Juloos) जलाएंगे।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के जवाब में कांग्रेस ने दगा दिवस मनाकर विरोध का ऐलान कर दिया है। 17 सितंबर को बीेजेपी प्रदेश भर में लाखों दीये रौशन कर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘आशीर्वाद’ बटोरने की तैयारी में है, तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने, इस दिन को ‘दगा दिवस’ के तौर पर मनाने का एलान कर दिया। बीजेपी PM मोदी के लिए घर-घर ‘दीया’ जलाने आग्रह कर ही है तो कांग्रेस ने उसी वक्त ‘मशाल जुलूस’ के जरिेए सड़क पर उतरने रणनीति बनाई है। कांग्रेस का दावा है कि जेन-जी आंदोलन से बैकफुट पर आई मोदी सरकार के लिए, बीजेपी सेवा-संकल्प-आशीर्वाद अभियान की सियासी नौटंकी कर रही है। जवाब में बीजेपी ने कहा कि कांग्रेसी भी दिया जलाकर देखें उनका भी भला होगा।
‘सेवा संकल्प अभियान’ का संदेश साफ है, सीएम और पीएम के तौर पर मोदी शासनकाल की उपलब्धियां गिनाना। सवाल ये कि क्या ‘विकास’, ‘जनसेवा’ वाले महानायक के तौर पर जनता का ‘आशीर्वाद’ जुड़ेगा सवाल कांग्रेस से भी है ये मशालें जो जन-आक्रोश के नाम पर जलाई जाएंगी क्या ये राजनीति विरोध से सुलगेंगी या जनता भी साथ होगी?
इन्हें भी पढ़ें:-
- Book Reading Earnings: अब किताब पढ़ने पर मिलेंगे पैसे, 15 मिनट रीडिंग पर 76 रुपये की होगी इनकम, आखिर क्यों अपनाया ये तरीका? जानें पूरा मामला
- UP PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: योगी सरकार की पहल से लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर
- IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी?

Facebook


