Chhattisgarh PDS System: छत्तीसगढ़ में अब नहीं होगी सरकारी राशन की हेराफेरी! PDS सिस्टम में बदलाव करने जा रही साय सरकार, जानिए जनता को कैसे मिलेगा फायदा
छत्तीसगढ़ में अब नहीं होगी सरकारी राशन की हेराफेरी! PDS सिस्टम में बदलाव करने जा रही साय सरकार, Chhattisgarh PDS System Change by Sai Govt
रायपुर। Chhattisgarh PDS System Change छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की आपूर्ति में हेरफेर रोकने के लिए साय सरकार ने एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकार अब पीडीएस चावल की बोरियों पर बारकोड लगाने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत सरकार मिलर से निकलने वाले चावल की बोरियों में बारकोड लगाएगी। इससे चावल की सप्लाई को ट्रैक किया जा सकेगा और बीच रास्ते में चावल बदलने या हेरफेर की आशंका पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि नया सिस्टम इस साल दिसंबर से लागू हो जाएगा।
Chhattisgarh PDS System Change बता दें कि छत्तीसगढ़ में कई जगहों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल में हेरफेर की खबरें सामने आ रही थी। इसे रोकने के लिए पीडीएस चावल की बोरी पर बारकोड लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मिलर के सप्लाई के वक्त ही यह कोड बोरियों पर चिपकाया जाएगा। इससे पीडीएस चावल में होने वाले कथित ‘रोलिंग खेल’ पर रोक लगेगी और चावल की सप्लाई को ट्रैक किया जा सकेगा।
- Flipkart Big Billion Days Sale 2026: बस कुछ ही दिन बाकी? इस तारीख से शुरू हो सकती है Flipkart Big Billion Days Sale, जानिए इस बार क्या-क्या सस्ता मिलेगा?
- UP Road Accident Today: सड़क पर ही मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, 6 मौतों से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
- Book Reading Earnings: अब किताब पढ़ने पर मिलेंगे पैसे, 15 मिनट रीडिंग पर 76 रुपये की होगी इनकम, आखिर क्यों अपनाया ये तरीका? जानें पूरा मामला
- UP PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: योगी सरकार की पहल से लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर
- IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी?

Facebook


