DGP डीएम अवस्थी बोले- पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही नक्सलियों की नई रणनीति, ऑपरेशन तेज करने के दिए निर्देश

DGP डीएम अवस्थी बोले- पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही नक्सलियों की नई रणनीति, ऑपरेशन तेज करने के दिए निर्देश

DGP डीएम अवस्थी बोले- पुलिस के लिए चुनौती साबित  हो रही नक्सलियों की नई रणनीति, ऑपरेशन तेज करने के दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: March 24, 2021 10:22 am IST

नारायणपुर: नक्सलियों ने मंगलवार को एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल नक्सलियों ने डीआरजी जवानों से भरी बस को निशाना बनाया, जिससे पांच जवान शहीद हो गए। वहीं, 12 जवान घायल हो गए, जिसमें से 7 गंभीर जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। राजधानी रायपुर के अस्पताल में घायल जवानों का उपचार जारी है। वहीं, बुधवार को डीजीपी डीएम अवस्थी आज ग्राउंड जीरो पर पहुंचे थे।

Read More: रविशंकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर वायरल हो रहा फर्जी पत्र, प्रशासन ने अभी तक नहीं लिया कोई निर्णय

नारायणपुर प्रवास के दौरान डीजीपी अवस्थी ने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कल हुई घटना से सबक लेकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगामी दिनों में अन्तर्रारजिय ऑपरेशन लांच करने की बातें कही है।

Read More: खरीदा हुआ सामान वापस करने गया ग्राहक, दुकान संचालक पिता-पुत्र ने कर दी हत्या

बैठक के बाद रायपुर वापसी से पहले डीजीपी अवस्थी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अधिकारियों को नक्सली ब्लास्ट की जांच करने और नक्सल आपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इस बैठक को गोपनीय बताया, साथ ही ग्राउंड जीरो को लेकर कहा कि कार्बन कोटेट आईईडी होने के चलते कारण नहीं पता चल पाया है। नक्सलियों की नई रणनीति पुलिस विभाग के लिए चुनौती साबित हो रही है।

Read More: 2 लाख स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोट नहीं करेंगे निजी स्कूल, फीस जमा नहीं किए तो टीसी भी नहीं मिलेगी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"