Dhamtari chhattisgarh lockdown news : शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Dhamtari chhattisgarh lockdown news : शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
धमतरी: कोरोना संक्रमण को देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन ने दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। जारी निर्देश के अनुसार दुकानें अब सुबह 6 शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी। हालांकि प्रशासन ने पेट्रोल पंप, मेडिकल, अति आवश्यक सेवाओं को छूट दी है। यह आदेश 5 से 13 अप्रैल तक के लिए जारी किया गया है। यह आदेश कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने जारी किया है।
Read More: छत्तीसगढ़ : आज से सभी साप्ताहिक बाजार बंद, इस जिले के कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बता दें कि जिला प्रशासन ने 31 मार्च को भी एक आदेश जारी किया था, जिसमें दुकानों के खुलने और बंद होने का समय सुबह छः से रात नौ बजे तक तय किया गया था। वहीं, इंडोर डायनिंग वाले रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा सुबह आठ से रात दस बजे तक की छूट दी गई थी। जबकि होम डिलीवरी के लिए रात 11 बजे तक छूट दी गई थी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कल जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 4174 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और 43 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, कल 945 मरीज स्वस्थ हुए थे। इसके बाद प्रदेश में कुल कोरोना मरीजोंं की संख्या 3 लाख 57 हजार 978 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 21 हजार 873 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 4247 तक पहुंच गया है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 31858 हो गई है।
Read More: लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था हो जाती है ठप, गरीब बेरोजगार हो जाता है.. मुख्यमंत्री शिवराज

Facebook


