साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान- नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे

साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान- नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे

साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान- नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: May 16, 2019 9:32 am IST

आगर। देवास लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के पक्ष में प्रचार करने पहुंची भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साधी प्रज्ञा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। उनको आतंकवादी बोलने वाले लोग स्वयं के गिरेबान में झांक कर देखें, ऐसा बोलने वालो को इस चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा।

बता दें इससे पहले साध्वी ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा आतंकियों को सम्मानित किया, साथ दिया और देशभक्तों को प्रताड़ित किया है। कांग्रेस कभी उनको ‘जी’ कहती है कभी ‘साहिब’, ये उनका चरित्र है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि इस बार जनता जवाब देगी क्योंकि ये जो चुनाव है, वह देशभक्ति का चुनाव है। देश का जो पूज्य भगवा रंग है, उसके सम्मान के लिए है, नारी के सम्मान के लिए है। सैनिकों के सम्मान के लिए है।

यह भी पढ़ें : साध्वी और दिग्विजय सिंह को फिर नोटिस जारी, जानिए क्या है वजह 

उन्होंने कहा कि बंगाल की चुनावी हिंसा बहुत ही निंदनीय है, ममता के शासनकाल में अराजकता फैली है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार की अवधि कम करने के निर्णय को बहुत अच्छा बताया और कहा कि ऐसे ही इनको कंट्रोल किया जाएगा। 


लेखक के बारे में