डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई चिकित्सा व्यवस्था, जिला प्रशासन ने बुलाई बैठक

डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई चिकित्सा व्यवस्था, जिला प्रशासन ने बुलाई बैठक

डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई चिकित्सा व्यवस्था, जिला प्रशासन ने बुलाई बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: June 30, 2019 9:39 am IST

ग्वालियर: डॉ प्रतिभा गर्ग को गर्भपात के आरोप में हिरासत में लेने के मामले को लेकर ​​सभी निजी डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया है। इसके साथ ही शहर की चिकित्सा व्यवस्था गड़बड़ा गई है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक जीआर मेडिकल कॉलेज में चल रही है। डॉक्टरों की मांग है कि प्रतिभा गर्ग का स्टिंग करने वाली डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ जल्द कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन उन्हें सस्पेंड करे। कलेक्टर अनुराग चौधरी और एसपी अमन राठौर डॉक्टरों से बातचीत कर मसले को हल करने का प्रयास कर रहे हैं।

Read More: पटवारी कर रहे थे गोपनीय पासवर्ड का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी ने किया निलंबित

गौरतलब है कि डॉ प्रतिभा गर्ग को हिरासत में लिए जाने के मामले को लेकर सभी निजी डॉक्टरों ने आईएमए के बैनर तले हड़ताल का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वे सिर्फ इंमरजेंसी सुविधाओं में अपनी सेवाएं देंगे। हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को जुडा और अन्य डॉक्टरों ने भी समर्थन दिया था।

Read More: मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिल्ली दौरे से नए अध्यक्ष को लेकर बढ़ी सुगबुगाहट, रेस में ये नाम भी शामिल

ज्ञात हो कि शनिवार को कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर दीप शिखा को खुद मरीज बनकर शहर के गोविंदपुरी में चलने वाले प्रयास नर्सिंग होम में भेजा था। इस दौरान उनकी मुलाकत जयारोग्य अस्पताल की गायनिक में एसोसियेट प्रोफेसर डॉ प्रतिभा गर्ग और उनके पति डॉ प्रवीण गर्ग से मुलाकत हुई। दीप शिखा ने अपने आपको गर्भवती बताकर अबॉर्शन कराने की बात कही थी। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला डॉक्टर के बीच इस पर सहमती बन गई थी, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का डिप्टी कलेक्टर ने स्टिंग ऑपरेशन कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने डाॅ प्रतिभा और उनक ेपति को हिरासत ले ली थी।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"