कलेक्टर ने एक साथ 37 प्रशासनिक अधिकारियों को थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, जानिए वजह

कलेक्टर ने एक साथ 37 प्रशासनिक अधिकारियों को थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, जानिए वजह

कलेक्टर ने एक साथ 37 प्रशासनिक अधिकारियों को थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, जानिए वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: November 3, 2019 12:46 am IST

भिण्ड: मध्यप्रदेश में लंबे समय से लापरवाही कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को भिण्ड कलेक्टर ने 37 प्रशासनिक अधिकारियों को नोटिस थमा दिया है। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों ने शिकायती आवेदनों का समय पर निराकरण नहीं किया था, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी अधिकारियों से तीन दिन के भीतर जवाब पेश करने का आदेश दिया गया है।

Read More: 30 हाथियों का दल पहुंचा गांव, घरों से बाहर निकले ग्रामीण, जान बचाकर भागा वन अमला

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन की सुविधा प्रदान की है। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से जनता अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। इसी प्रकार भिंड जिले के भी लोगों ने अपनी शिकायत सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से की थी। शिकायत के बावजूद भी अधिकारियों ने जनता की समस्यों के निराकरण में लापरवाही बरती। अधिकारियों के इस रवैये की जानकारी मिलने पर कलेक्टर छोटे सिंह ने 37 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

Read More: राज्योत्सव के दूसरे दिन 6 क्षेत्रों में उप​लब्धियों के लिए दिया गया सम्मान…देखिए

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/9jKS88_sIlU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"