जिला कलेक्टर संजय गुप्ता लगवाया कोरोना का टीका, कहा- वैक्सीनेशन के बाद नहीं हुई कोई परेशानी
जिला कलेक्टर संजय गुप्ता लगवाया कोरोना का टीका, कहा- वैक्सीनेशन के बाद नहीं हुई कोई परेशानी
हरदा: कोरोना वायरस से बचाव के लिए हरदा जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। बुधवार को कलेक्टर संजय गुप्ता ने जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में कोरोना टीका लगवाया। जिले में अभी वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा रहा है। जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण में हेल्थ वर्करों को टीका लगाने के बाद अब राजस्व और पुलिस विभाग के फ्रंटलाईनर्स का टीकाकरण किया जा रहा है।
इससे पहले जिले के सीएमएचओ सहित अन्य डाक्टर्स व स्टाफ को कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। बीते बुधवार को कलेक्टर संजय गुप्ता ने टीका लगवाया है। कलेक्टर गुप्ता ने वर्तमान में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को प्रभावी उपाय बताते हुए कहा कि कोरोना टीका लगवाने के बाद उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। उन्होंने जिलेवासियों को स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए टीका लगाने और कोरोना को हराने की अपील की।

Facebook


