कुंभ मेला से लौटने वाले न फैला दें कोरोना का संक्रमण, प्रशासन ने जारी किया ये निर्देश

कुंभ मेला से लौटने वाले न फैला दें कोरोना का संक्रमण, प्रशासन ने जारी किया ये निर्देश

कुंभ मेला से लौटने वाले न फैला दें कोरोना का संक्रमण, प्रशासन ने जारी किया ये निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: April 17, 2021 5:34 pm IST

भोपाल: अपर मुख्य सचिव गृह विभाग डॉ. राजेश राजोरा ने बताया कि हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आए सभी श्रद्धालुओं को उनके निवास ग्राम या नगर में पहुंचते ही सेल्फ क्वारेंटाइन होने के लिये निर्देशित किया जाएगा।

Read More: राजनांदगांव, पेंड्रा और गरियाबंद में भी 26 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सिर्फ इन सेवाओं को मिलेगी छूट

गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिला कलेक्टरों को इसका प्रचार-प्रसार करने के लिये निर्देशित किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिए हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं को अपने निवास ग्राम पहुंचते ही जिला कलेक्टर को इस संबंध में सूचना देनी होंगी। सूचना देने के लिये जिलों में एक डेडीकेट्ड नम्बर दिया जायेगा। ऐसे श्रद्धालुओं की जानकारी अन्य जागरूक नागरिकों द्वारा भी जिला कलेक्टर को दी जा सकती है।

Read More: कोरोना नियंत्रण के लिए दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, कोरबा जिले में होम आइसोलेशन में 80 प्रतिशत रिकवरी रेट

बता दें कि आज कुभ मेला में शामिल होने वाले 175 साधु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद अब तक कुंभ में शामिल होने वाले कुल 229 साधू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी हरिद्वार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके झा ने दी है। बता दें कि कल भी निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। 

Read More: सियासी बवाल के बाद बोडो नेताओं की असम वापसी, खरीद फरोख्त के डर से ठहराया गया था चित्रकोट के सरकारी रिसार्ट में


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"