क्लीनिक में काम करने वाली युवती से इश्क लड़ा बैठे डॉक्टर, शादी के लिए बनाया दबाव तो उतारा मौत के घाट

क्लीनिक में काम करने वाली युवती से इश्क लड़ा बैठे डॉक्टर, शादी के लिए बनाया दबाव तो उतारा मौत के घाट

क्लीनिक में काम करने वाली युवती से इश्क लड़ा बैठे डॉक्टर, शादी के लिए बनाया दबाव तो उतारा मौत के घाट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: February 20, 2021 4:36 pm IST

सतना: 2 माह पहले लापता हुई युवती की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवती जिस क्लीनिक में काम करती थी, वहीं के ही डॉक्टर ने युवती की हत्या कर उसकी लाश दफना दी। मामले में प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Read More: पैसे नहीं दिए तो आधा ऑपरेशन करके छोड़ा, सरकारी अस्पताल पर गंभीर आरोप, गरीबों के साथ कैसा अन्याय ?

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां बीते वर्ष 14 दिसंबर से भानु केवट नामक युवती अचानक लापता हो गई। युवती सतना के धवारी इलाके स्थित डॉ आशुतोष त्रिपाठी के क्लीनिक में हेल्पर का काम करती थी। 14 दिसंबर की रात को जब युवती अपने घर नहीं पहुंची, तो अगले दिन परिजनों ने  डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचे। यहां डॉक्टर ने काम से बाहर जाने की बात कह कर परिजनों को वापस कर दिया। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा, लेकिन लंबा वक्त गुजरने के बाद जब युवती का कोई आता पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Read More: पाटन में 2 दिवसीय राज्य स्तरीय खेल मड़ई का शुभारंभ, पारंपरिक खेलों ने भरा उत्साह का रंग

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, प्रारंभिक पूछताछ में कानून के लंबे हाथ आरोपी तक  नहीं पहुंच पाए। इसके बाद जब पुलिस ने युवती और डॉ आशुतोष का कॉल डिटेल खंगाला तो युवती की आखिरी बातचीत डॉक्टर से ही होना पाया गया। लिहाजा पुलिस डॉ आशुतोष को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद ऐसे खुलासे हुए जिसे जानकर पुलिस भी हैरान हो गई।

Read More: BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैचों के लिए किया खिलाड़ियों का ऐलान, भुवनेश्वर की वापसी तो सूर्यकुमार को भी मिला मौका

पूछताछ के दौरान डॉ आशुतोष ने बताया कि युवती की क्लीनिक में डॉक्टर ने गला घोट कर हत्या कर दी थी और बगल के ही एक गड्ढे में उसे दफन कर दिया था। आरोपी की निशानदेही पर आज पुलिस में युवती के कंकाल को बरामद किया है। पूछताछ के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ कि डॉक्टर और युवती के बीच नाजायज तालुकात थे और युवती डॉक्टर पर शादी का दबाव बना रही थी। यही कारण था कि डॉक्टर ने युवती को मौत के घाट उतार दिया, अब आरोपी डॉक्टर सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

Read More: पत्नी ने चाकू से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट! लगाया अवैध संबंध का आरोप

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"