ओपीडी का टाइम बढ़ाने से नाराज डॉक्टर्स ने स्थगित की हड़ताल, स्वास्थ्य विभाग को दी 72 घंटे की मोहलत
ओपीडी का टाइम बढ़ाने से नाराज डॉक्टर्स ने स्थगित की हड़ताल, स्वास्थ्य विभाग को दी 72 घंटे की मोहलत
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ओपीडी का टाइम बढ़ाने से नाराज डॉक्टर्स बीते दिनोो से हड़ताल पर थे। डॉक्टर्स की हड़ताल की वजह से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ये भी पढ़ें- पुरुषों के कंधों से कंधा मिलाकर चल रही महिलाओं को हेलमेट ना पहनने क…
बुधवार को प्रशासन की पहल के बाद हड़ताली डॉक्टर्स ने हड़ताल को सशर्त स्थगित करने का ऐलान किया है। ओपोडी का समय बदले जाने से CIDA संगठन हड़ताल पर था । सरकारी डॉक्टरों की बैठक में हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। डॉक्टर्स ने निलंबित डॉक्टरों की बर्खास्तगी समाप्त करने की मांग की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को 72 घंटे की मोहलत दी है। मांगें नहीं माने जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बार सभी बड़े संघ मिलकर आंदोलन करने का दावा CIDA ने किया है।
ये भी पढ़ें- सारंग का सफल परीक्षण, 36 किमी की दूरी तक अचूक मारक क्षमता
गुरुवार से राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में डॉक्टर सामान्य दिनों की तरह मरीजों का उपचार करेंगे । बता दें कि सिर्फ एक संगठन ओपोडी का समय बदले जाने से हड़ताल पर था।

Facebook


