जमीनों के खसरा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन जैसे दस्तावेज घर बैठे मिलेंगे, सीएम शनिवार को देंगे सौगात

जमीनों के खसरा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन जैसे दस्तावेज घर बैठे मिलेंगे, सीएम शनिवार को देंगे सौगात

जमीनों के खसरा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन जैसे दस्तावेज घर बैठे मिलेंगे, सीएम शनिवार को देंगे सौगात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: January 24, 2020 7:53 am IST

इंदौर, मध्यप्रदेश। सीएम कमलनाथ दावोस दौरे के बाद शनिवार को मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आने वाले हैं। सीएम यहां जनता को सौगात देंगे। दौरे के दौरान सीएम अधिकारियो और उद्योगपतियों के साथ चर्चा भी करेंगे। सीएम आम जनता को लोकसेवा गारंटी के तहत चिह्नित सेवाओं की होम डिलीवरी सुविधा का शंखनाद इंदौर से करेंगे।

पढ़ें- हाईकोर्ट से 50 नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को राहत, परीक्षा में बैठने की मिली अनुमति

‘आपकी सरकार आपके द्वार’ के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रुप में इसकी शुरुआत इंदौर से की जा रही है। दरअसल मध्यप्रदेश में पहली बार किसी शहर में ऐसा प्रयोग किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 सेवाओं से इसकी शुरुआत की जाएगी, फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों से करार कर लोक सेवा गारंटी योजना के तहत आवेदन करने संबंधित जमीनों के खसरा, सर्वे नंबर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन जैसी सुविधा घर आकर दी जाएगी।

पढ़ें- ‘माफियाओं से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश, 15 साल में 11 प्रकार के माफियार…

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए 50 रुपए की राशि सुनिश्चित किए गए हैं। फ़िलहाल पहले चरण में छह सुविधाओं को इसमें शामिल किया गया है। आवेदक इस सेवा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और वही शहरी सीमा में लोक सेवा गारंटी केंद्र पर पहुंचकर भी आवेदन कर सकेंगे।

पढ़ें- कलेक्टर की लग्जरी कार और ऑफिस का फर्नीचर कुर्क करने के आदेश, पात्र …

खास बात यह है कि 24 घंटे के भीतर यह प्रमाण पत्र बंद लिफाफे में आपके घर तक पहुंचेंगे। कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने बताया पहले चरण में छह सेवाएं दी जाएंगी और इसका शुभारंभ सीएम कमलनाथ के हाथों होगा। गौरतलब है कि सरकार लोक सेवा गारंटी योजना के तहत आवेदन करने पर तय समय सीमा पर घर बैठे दस्तावेज भेजेगी, जिससे आम जनता को महत्वपूर्ण दस्तावेज के लिए दर-बदर नहीं भटकना नहीं होगा।

पढ़ें- इस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने बनाई ‘लखटकिया सोलर कार’, एक बार चार…

न डिजल न पेट्रोल अब सोलार से चलेगी कार


लेखक के बारे में