डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान, कहा- 100 दिन की सरकार के पास न पैसे हैं न रोजगार

डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान, कहा- 100 दिन की सरकार के पास न पैसे हैं न रोजगार

डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान, कहा- 100 दिन की सरकार के पास न पैसे हैं न रोजगार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: April 7, 2019 10:16 am IST

जगदलपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के चलते देश ही नहीं प्रदेशों की सियासत में खलबली मची हुई है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार अपने चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर जनता को साधने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी खबर आ रही है कि पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भूपेश सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 100 दिनों में ही 15 सालों के विकास को पीछे धकेल दिया है। लगातार कर्ज लेने का नतीजा लोकसभा चुनाव में दिख जाएगा। सरकार के पास न पैसे हैं न रोजगार। अब तो हालात ऐसे हैं कि चना-नमक योजना भी बंद कर दी गई है।

Read More: मानपुर के पास नक्सली धमाके में ITBP का एक जवान घायल, पुलिस ने तेज की सर्चिंग

बता दें कि रविवार को अंतागढ़ टेपकांड मामले में फोरेंसिक लैब के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच से इनकार करने पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने निशाना साधा है। रमन ने कहा है कि देखते रहिए अभी और कई झटके लगने बाकी हैं, ये तो शुरूआत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने मामले को झूठा मनगढंत बताया है। रमन ने बस्तर दौरे के दौरान ये बयान दिया है।

Read More: इस गांव के ग्रामीणों ने किया लोकसभा चुनाव का ​बहिष्कार, कहा- मांग पूरी होने पर ही देंगे वोट

दरसअल रविवार को चुनाव प्रचार अभियान के तहत रमन सिंह प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बस्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार बैदूराम कश्यप को वोट देने की अपील की।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/v9Anh8yZFPc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"