DSB में पदस्थ प्रभारी महिला TI ने खुदकुशी की कोशिश, इलाके में हड़कंप

DSB में पदस्थ प्रभारी महिला TI ने खुदकुशी की कोशिश, इलाके में हड़कंप

DSB में पदस्थ प्रभारी महिला TI ने खुदकुशी की कोशिश, इलाके में हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 15, 2020 2:14 am IST

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में पुलिस​कर्मियों की खुदकुशी का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। जहां एक ओर बस्तर में तैनात जवानों की खुदकुशी की खबर सामने आ रही है, वहीं दूसरी ओर अब से सिलसिला प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी शुरू होने लगा है। लेकिन अधिकतर मामले में पारिवारिक कलह सामने आती है। इसी बीच खबर आ रही है कि बिलासपुर की एक महिला टीआई ने खुदकुशी करने की कोशिश की है, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मामले में सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है।

Read More: वनकर्मियों को प्रमोशन की सौगात, दो दर्जन से अधिक कर्मचारी प्रमोट कर बनाए गए सहायक वन संरक्षक

मिली जानकारी के अनुसार माया असवाल बिलासपुर डीएसबी में प्रभारी टीआई के तौर पर तैनात हैं। मंगलवार रात उन्होंने अपने घर पर फिनाइल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। इसके बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। खुदकुशी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के चलते माया सवाल ने ऐसा कदम उठाया है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल आज जगदलपुर, कांकेर और धमतरी दौरे पर, पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"