जिले का दौरा करने के बाद DSP और SDOP पाए गए कोरोना पॉजिटिव, आज मिले 27 केस में हुई पुष्टि
जिले का दौरा करने के बाद DSP और SDOP पाए गए कोरोना पॉजिटिव, आज मिले 27 केस में हुई पुष्टि
विदिशा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित अन्य जिलों में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। आज विदिशा में 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें डीएसपी और सिरोंज के एसडीओपी भी संक्रमित पाए गए हैं।
Read More News: छत्तीसगढ़ में मोस्ट वांटेड नक्सलियों की सूची जारी, एक लाख से लेकर 25 लाख तक का है इनाम घोषित, पुलिस ने मुख्यधारा में लौटने
बता दें कि 7 दिन पहले ही डीएसपी विदिशा दौरे पर आए थे। वहीं अब उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इधर नए मरीज मिलने के बाद अब जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है।
Read More News: पीएम मोदी आज कोलकाता, मुंबई, नोएडा में कोरोना लैब का करेंगे उद्घाटन, इन मुख्यमंत्रियों से अनलॉक के अगले चरण की रणनीति पर करेंगे चर्चा
उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में पहले के मुकाबले तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार कोरोना के रोकथाम के लिए नियमों में फिर से कड़ाई करना शुरू कर दिया है। बावजूद नए मरीज मिलने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।
Read More News: राजधानी में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, 177 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, चार डॉक्टर्स में मिला कोरोना का

Facebook


