अवैध संबंधों के चलते हुआ था दोहरा हत्याकांड, खुद की बदनामी से विचलित था आरोपी

अवैध संबंधों के चलते हुआ था दोहरा हत्याकांड, खुद की बदनामी से विचलित था आरोपी

अवैध संबंधों के चलते हुआ था दोहरा हत्याकांड, खुद की बदनामी से विचलित था आरोपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: March 19, 2019 5:07 pm IST

डोंगरगढ़। विकासखंड कोलेन्द्रा में सोमवार रात हुए मां-बेटे की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मां- बेटे की हत्या करने वाला आरोपी कोलेन्द्रा गांव का ही है,आरोपी का नाम धनेश्वर वर्मा है,पूरा मामला अवैध सम्बन्ध से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का गांव की महिला हेम बाई से अवैध सम्बन्ध था। पिछले एक साल से उनके बीच सम्बन्ध था,महिला हेमबाई का पति मजदूरी करने सूरत गया था । कुछ दिन पहले आरोपी की मां और बड़े भाई ने आरोपी और हेमबाई को घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था,तब हेमबाई से आरोपी की मां और भाई से झगड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें- अपनों ने छोड़ा साथ तो पत्नी ने दी मुखाग्नि, दो बेटियों के साथ नम हु…

विवाद होने से आरोपी का हेमबाई के साथ अवैध सम्बन्ध की जानकारी पूरे गांव को हो गई थी। गांव में बदनाम होने के कारण आरोपी गुस्से में था और उसने हेम बाई से छुटकारा पाने का निर्णय कर लिया था । घटना की रात जब गांव में हवा तूफान के चलते बिजली गुल थी उस दिन आरोपी हेमबाई के घर गया और उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाए । इसके बाद आरोपी ने स्टम्प से हेमबाई के सिर पर जोरदार प्रहार किया जिससे हेमबाई नीचे गिर गई । मौत की पुष्टि नहीं होने पर आरोपी ने हेमबाई को मूसली से मारकर लहूलुहान भी कर दिया। कोई भी गवाह ना रहे इसके लिए आरोपी ने हेमबाई के 11 साल के बेटे कार्तिक को मारकर तालाब में फेंक दिया था।


लेखक के बारे में