दो दर्जन हाथी पांव के मरीज मिलने से हड़कंप, जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्ट किए हजारों नमूने
दो दर्जन हाथी पांव के मरीज मिलने से हड़कंप, जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्ट किए हजारों नमूने
मुरैना । जिले में 23 हाथी पांव के मरीज मिले हैं, जिसे लेकर अब स्वास्थ्य विभाग को एलर्ट किया गया है। भोपाल से आई विशेष टीम इस समय जिले में मरीजों के इलाकों में सेम्पलिंग की कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें- डीजे की तेज बीट्स ने ली दो बुजुर्गों की जान, ब्राह्मण पारा इलाके की…
चिकित्सक दल के मुताबिक अभी तक प्रदेश में 11 जिले ही इस बीमारी से प्रभावित थे पर अब धीरे धीरे इसका दायरा बढ़ रहा है। मुरैना में अभी तक 500 सेम्पल लिए गए है और 4 हजार सेम्पल लेने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें- स्कूली बच्चों से भरी ट्रेक्टर- ट्राली पलटी, डेढ़ दर्जन बच्चे घायल,द…
लोकल स्टाफ को भी हाथी पांव बीमारी के लक्षण और इसके इलाज की प्रक्रिया समझाई जा रही है । लोकल स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर भी भेजा गया है। चिकित्सक दल की मानें को इस बीमारी को ठीक होने में लंबा समय लगता है । बीमारी के लक्षणों का पहले से पता चल जाए तो उसे रोका जा सकता है। एक बार संक्रमण होने के बाद मरीज का 100 प्रतिशत ठीक होना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Ri5LwWGAsIg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


