Gorakhpur Murder News: उधार दिए हुए पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, ज्वेलर को मिली खौफनाक सजा, अब पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
Gorakhpur Murder News: गोरखपुर जिले में 70 वर्षीय जौहरी की हत्या के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय छात्र और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
Gorakhpur Jeweller Murder News/image: Social Media
- गोरखपुर जिले में 70 वर्षीय एक जौहरी की हत्या कर दी गई।
- उधार दिए हुए पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
- पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,
Gorakhpur Murder News: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 70 वर्षीय एक जौहरी की हत्या के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय एक छात्र और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस का संदेह है कि कर्ज लौटाने को लेकर हुए विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। बांसगांव क्षेत्र के धस्का भटास गांव निवासी तथा कटरा मलाव में आभूषण की दुकान चलाने वाले रामलाल वर्मा (70) बुधवार सुबह लापता हो गए थे। गुरुवार को ग्रामीणों ने राप्ती नदी में उनका शव देखा, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दिनेश पुरी ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रिंस (19) रामलाल वर्मा को जानता था। आरोप है कि उसने मोटरसाइकिल खरीदने के लिए वर्मा से एक लाख रुपए उधार लिए थे। उन्होंने बताया कि प्रिंस अक्सर वर्मा को उनकी दुकान तक छोड़ने और वहां से घर लाने का काम करता था, जिससे उसने परिवार का विश्वास भी जीत लिया था। (Gorakhpur Murder News) पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह प्रिंस रामलाल वर्मा को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर कनैल-कसिहार तटबंध के पास स्थित एक मंदिर की ओर ले गया। अधिकारी ने बताया कि प्रिंस के साथ उसका चचेरा भाई अंशु (18) और अन्य साथी भी थे।
आरोपियों ने धारदार हथियार से किया वार
Gorakhpur Murder News: पुलिस का आरोप है कि वहां वर्मा पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी गर्दन पर कई गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उनका शव घसीटकर राप्ती नदी में फेंक दिया गया। वर्मा के बड़े बेटे की शिकायत पर बेलीपार थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि वे वर्मा द्वारा बार-बार कर्ज लौटाने के लिए दबाव डालने से नाराज थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मृतक के पास मौजूद आभूषणों के कथित रूप से गायब होने की भी जांच कर रही है। साथ ही, दिव्यांश पांडेय समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या की साजिश दिव्यांश ने रची थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Abhijeet Dipke Passes Away? ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अध्यक्ष अभिजीत दीपके की हुई मौत? सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस ने तत्काल लोगों तक पहुंचाई सही जानकारी
- Asian Games Cricket 2026 Draw: भारत और पाकिस्तान के लिए एक साथ आई खुशखबरी.. एशियन गेम्स के क्रिकेट मुकाबलों का ड्रॉ जारी, सीधे नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई
- CJP-Government Meeting Update: ‘अगर धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया गया तो…’ CJP ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Facebook


