Himachal Pradesh 13 Dead In Landslide : पर्यटकों की गाड़ी पर आ गिरा सैकड़ों टन वजनी पहाड़! तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रूह, एक साथ दर्जनभर से ज्यादा मौतों से पसरा मातम

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में उदयपुर–किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें गिरने से एक टैक्सी दब गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है।

Himachal Pradesh 13 Dead In Landslide : पर्यटकों की गाड़ी पर आ गिरा सैकड़ों टन वजनी पहाड़! तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रूह, एक साथ दर्जनभर से ज्यादा मौतों से पसरा मातम
Modified Date: July 24, 2026 / 05:00 pm IST
Published Date: July 24, 2026 4:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी भूस्खलन की चपेट में आ गई।
  • हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है।
  • दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

लाहौल-स्पीति : Himachal Pradesh 13 Dead In Landslide :  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें गिरने के कारण एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उदयपुर–किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास हुए इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि अन्य सवार यात्रियों के बचने की उम्मीद बेहद कम जताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा ?

मिली जानकारी के अनुसार, कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी भूस्खलन की चपेट में आ गई। Accident News बताया जा रहा है कि लाहौल-स्पीति का उदयपुर–किलाड़ मार्ग बीते दिन मार्ग बंद होने की वजह से ठप पड़ा था, जिसके चलते वाहन में सवार सभी यात्री पास के तिंदी इलाके में रुके हुए थे। जैसे ही रास्ता साफ हुआ और मार्ग खुला, टैक्सी पांगी की ओर आगे बढ़ी। लेकिन कडू नाला के समीप पहुँचते ही अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और बड़े पत्थरों का सैलाब गाड़ी पर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही 13 लोगों की मृत्यु हो गई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

राहत और बचाव कार्य जारी

Landslide लाहौल-स्पीति में हुए इस भीषण हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रहे भूस्खलन और मलबे के गिरने से यात्रा करना बेहद जोखिमभरा साबित हो रहा है। राहत और बचाव दल द्वारा दुर्घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, वहीं प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम और संवेदनशील पहाड़ी रास्तों पर पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.