CJP-Government Meeting Update: ‘अगर धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया गया तो…’ CJP ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP-Government Meeting Update: कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है।
CJP-Government Meeting Update/Image Credit: X Handle
- कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को दूसरे दौर की बैठक हुई।
- इस बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद थे।
- बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास मौजूद थे।
CJP-Government Meeting Update: नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को दूसरे दौर की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद थे। वहीं बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास मौजूद थे। सौरभ दास ने बताया कि बैठक में एक-दो अधिकारी भी मौजूद थे।
CJP ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
बैठक खत्म होने के बाद जंतर-मंतर लौटे CJP के प्रवक्ताओं ने बैठक में जो बाते हुई उसके बारे में मंच से जानकारी दी। इस दौरान आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर शनिवार (25 जुलाई) को फिर से बातचीत के लिए साढ़े तीन बजे बुलाया है। हमने सरकार को बहुत ही साफ तौर पर ये बता दिया है कि, हम अब ज्यादा समय इस पर जाया नहीं कर सकते। (CJP-Government Meeting Update) अगर जल्दी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता है, अगर अगले एक-दो दिन में धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता है तो फिर कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से एक और राष्ट्रव्यापी कॉल दिया जाएगा 20 जुलाई की तरह।
CJP-Government Meeting Update: आशुतोष रांका ने आगे कहा, “हमने ये भी सरकार को बता दिया है कि इस बार का जो कॉल होगा वो 20 जुलाई से ज्यादा बड़ा होगा। हमने सरकार को समझा दिया। हमने लगता है कि वो समझ रहे हैं. हमने सरकार से कह दिया है कि, वो पीएम मोदी को जाकर कह दें कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से नीचे कुछ भी मंजूर नहीं है।”
At Jantar Mantar 📍
Youths are here for resignation of Education minister and to correct to corrupt system.
Peaceful protest.
Please listen us. pic.twitter.com/1XdoxVA1SG
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 24, 2026
सरकार से बातचीत के बाद:–
“केंद्र सरकार ने मृतक छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की सहमति जताई है,
लेकिन हमें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं है। इस पर विचार करने के लिए हमने सरकार को 24 घंटे का वक्त दिया है”…
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 24, 2026
CJP-Government Meeting Update:वहीं सोनम वांगचुक ने बीती रत भूख हड़ताल खत्म कर दी और अब CJP की तरफ से बड़ी जानकारी दी गई है। आज केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, और कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के बीच बैठक हुई। इस बैठक के बाद सौरभ दास ने कहा, मृतक छात्रों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और छात्रों पर दर्ज एफआईआर के संदर्भ में पॉजिटिव बात हुई, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम पर हमारा आंदोलन समाप्त नहीं होगा। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने कहा, “केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा हमें कुछ भी मंज़ूर नहीं है। प्रोटेस्ट खत्म नहीं होगा।”
इन्हें भी पढ़ें:-
- Riya Ahir Protest Viral Video: ‘मैं दो रातों से सो नहीं पाई…’ वायरल वीडियो के बाद छलका मॉडल रिया का दर्द, सरकार से की ये अपील
- CJP Protest Update: सरकार और CJP के बीच जारी बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर बनी सहमति, सीजेपी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं
- Rajya Sabha Vande Mataram Bill: राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश, विरोध करने पर मिलेगी कड़ी सजा और जुर्माने का भी प्रावधान

Facebook


