शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है पदोन्नति की सौगात, विभागीय पदोन्नति छानबीन समिति की बैठक संपन्न

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है पदोन्नति की सौगात, विभागीय पदोन्नति छानबीन समिति की बैठक संपन्न

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है पदोन्नति की सौगात, विभागीय पदोन्नति छानबीन समिति की बैठक संपन्न
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: February 12, 2021 1:25 pm IST

नरसिंहपुर: स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले की विभागीय पदोन्नति छानबीन समिति की बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा जबलपुर राजेश तिवारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान- डाइट नरसिंहपुर में गुरूवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के स्कूल शिक्षा विभाग के लिपिक वर्गीय और वाहन चालक तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयमान, वेतनमान स्वीकृति के प्रस्तावों का परीक्षण किया गया।

Read More: मध्यप्रदेश की सौर ऊर्जा से दौड़ रही दिल्ली की मेट्रो ट्रेन, नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन में 9 वर्षों में हुई 10 गुना वृद्धि

बैठक में प्रथम समयमान 10 वर्ष के 21 प्रस्तावों का परीक्षण किया गया, जिसमें 20 कर्मचारी उपयुक्त पाये गये। द्वितीय समयमान 20 वर्ष के 19 प्रस्तावों का परीक्षण किया गया, जिसमें 19 कर्मचारी उपयुक्त पाये गये। इसी प्रकार तृतीय समयमान 30 वर्ष के 9 प्रस्तावों का परीक्षण किया गया, जिसमें 9 कर्मचारी उपयुक्त पाये गये। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार इंगले, प्राचार्य डाइट एसएल धुर्वे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण मौजूद थे।

Read More: Local for Vocal: साड़ियों और सिल्क दुपट्टों में ‘गोंडी पेंटिंग’ कर बुनकर कमा रहे पैसे, लोगों को भार रहा कारीगरी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"