बड़ी बहन ने नाबालिग बहन को एक नहीं दो बार बेचा, दुष्कर्म, अपहरण और मानव तस्करी का केस दर्ज
बड़ी बहन ने नाबालिग बहन को एक नहीं दो बार बेचा, दुष्कर्म, अपहरण और मानव तस्करी का केस दर्ज
जशपुर। छत्तीसगढ़ में एक बहन ने अपने ही छोटी और नाबालिग बहन का सौदा कर रिश्ते को कलंकित किया है। शिकायत के बाद पत्थलगांव पुलिस तत्पतरा दिखाते हुए नाबालिग को उज्जैन से सुरक्षित बरामद किया है।
Read More News: मोदी और योगी की तस्वीर के साथ किया विदेशी कंपनी के मोबाइल का विज्ञापन, मंत्री के भाई के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
इस मामले में पुलिस ने ममेरी बहन और उसके पति समेत दोनों खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म मानव तस्करी और अपहरण का केस दर्ज किया है। बता दें कि यह पूरा मामला तमता क्षेत्र का है।
Read More News: CG Ki Baat: नगरनार में विनिवेश…अपनी फैक्ट्री, अपना प्रदेश! विपक्ष ने पूछा- प्लांट खरीदने के लिए कहां से आएगा पैसा?
जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता ने बेटी के गुम होने की शिकायत पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई थी। इस दौरान खोजबीन कर रही पुलिस को जांच के दौरान पीड़िता की ममेरी बहन पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर नाबालिग को बेचने के बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन ने नाबालिग को दो-दो बार बेचा। वहीं इसके बदले में मोटी रकम लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले में मीडिया के सामने खुलासा करेगी।
Read More News: ‘लव जिहाद’ कानून का कोड़ा तैयार! कांग्रेस ने पूछा- धर्मांतरण के तो खिलाफ हैं, लेकिन नए कानून की आखिर क्या जरुरत क्या थी?

Facebook


