आज हो सकता नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर तीन बजे राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता

आज हो सकता नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर तीन बजे राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता

आज हो सकता नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर तीन बजे राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 25, 2019 5:41 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का आज शाम तक ऐलान हो सकता है। दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग की सोमवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्वाचन आयोग नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान कर सकती है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता कर नगरीय निकाय चुनाव की तारिखों का ऐलान कर सकते हैं। अगर नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान किया जाता है तो आज शाम से ही आचार संहिता लागू कर दिया जाएगा।

महाराष्ट्र संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, सॉलिसिटर जनरल ने कहा- जो होगा फ्लोर टेस्ट में होगा

संभावना जताई जा रही है कि नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में कराया जा सकता है। वहीं, दिसंबर महीने में मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही इस बार ईवीएम की बजाय मतपत्रों के साथ चुनाव होगा लिहाजा यह महत्वपूर्ण रहेगा। ज्ञात हो कि प्रदेश में कुल 168 निकायों में चुनाव होने हैं 13 नगर निगम, 44 नगर पालिका और 111 नगर पंचायत शामिल हैं।

Read More: मंत्री कवासी लखमा की पहल से बची कार्यकर्ता की जान, कहा- सेवा ही है परम कर्तव्य

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/w0H18w3ggi4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"