Mahila Samriddhi Yojana: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, हर महीने खाते में आएंगे इतने हजार रुपए, जानिए किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
Mahila Samriddhi Yojana: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, हर महीने खाते में आएंगे इतने हजार रुपए, जानिए किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
Mahila Samriddhi Yojana | Photo Credit: AI
- रक्षाबंधन पर दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा बड़ा तोहफा
- महिलाओं को सीधे बैंक खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपए
- योजना लागू करने की तैयारी
नई दिल्ली: Mahila Samriddhi Yojana देशभर में महिला शसक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के लिए नई नई योजनाएं लागू कर रही है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोरी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इन योजनाओं को उद्देश्य है कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना है। इन्हीं योजनाओं में से एक है बहुप्रतीक्षित महिला समृद्धि योजना (Mahila Samriddhi Yojana)। जिसको दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार शुरु करने जा रही है। इसी योजना के तहत दिल्ली सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को रक्षा बंधन पर एक बड़ा तोहफा देने जा रही है।
Delhi Mahila Samriddhi Yojana सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार इस योजना का औपचारिक शुभारंभ 28 अगस्त को कर सकती है। इस योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 (Delhi Women ₹2500 Monthly Scheme) सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना की शुरुआत कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार इस योजना को शुभारंभ करने के लिए आवश्यक तैयारियों पूरी कर ली है। ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल तैयार है और पात्रता के मानदंड भी तय कर दिए गए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए ₹5110 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अनुमान है कि दिल्ली की 20 से 22 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
कैसे और किसको मिलेगा लाभ?
ऐसा माना जा रहा है कि, इस योजना का लाभ एक परिवार की एक महिला को मिलेगा। परिवार में मां, बहू और बेटी तीनों हो तो किसको इसका लाभ मिलेगा, इस पर अभी कोई नियम स्पष्ट नहीं है। महिला गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल या आर्थिक रूप कमोजर वर्ग में आती हो, परिवार की सालाना आय, महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लभा नहीं ले रही हो, (Mahila Samriddhi Yojana) इन सबको लेकर कुछ दिनों में गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। गाइडलाइन जारी होती ही इस योजना की पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी।
- आवेदक महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से ₹3 लाख तक हो।
- दिल्ली की स्थायी निवासी होना आवश्यक होगा।
- राशन कार्ड धारक महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?
सरकार ने कुछ श्रेणियों की महिलाओं को योजना से बाहर रखा है। यानी सरकार की इस योजना का लाभ इन महिलाओं को नहीं मिल पाएगा।
- सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं।
- आयकर (इनकम टैक्स) भरने वाली महिलाएं।
- सरकारी पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं।
- चार पहिया वाहन (फोर व्हीलर) की मालिक महिलाएं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: ‘दरिंदगी’ पर बवाल, फिर उबला ‘बंगाल’! विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, क्या सिर्फ सियासी आरोप-प्रत्यारोप बनकर रह जाएगी हर दर्दनाक वारदात?
- Shivpuri News: बेटी को भगाकर ले गया किराए पर रहने वाला मुस्लिम लड़का, कोर्ट मैरिज करने पहुंचा तो आ गई मां, फिर जो हुआ..
- शह मात The Big Debate: ‘नकटी’ पर नरेटिव वॉर.. किसकी बात में ज्यादा धार? सरकार नेविपक्ष पर लगाए आरोप, आखिर कौन बोल रहा नकटी पर पूरा सच?

Facebook


