कर्मचारी संघ की मांग- विधानसभा की तरह प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 10 दिन तक अवकाश घोषित किया जाए

कर्मचारी संघ की मांग- विधानसभा की तरह प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 10 दिन तक अवकाश घोषित किया जाए

कर्मचारी संघ की मांग- विधानसभा की तरह प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 10 दिन तक अवकाश घोषित किया जाए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: March 18, 2020 1:20 pm IST

भोपाल: कोरोनावायरस को लेकर भारत सहित दुनिया के कई देशों में हड़कंप मच हुआ है। कोरोना वायरस से अब तक दुनिया में 8160 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 203,562 लोग अभी भी प्रभावित हैं। बात भारत की करें तो यहां अब तक कोरोना वायरस प्रभावित 152 लोग पाए गए हैं, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी और 135 लोगों का उपचार अभी भी जारी है। हालात को देखते हुए देश के सभी सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं, स्कूलों और कॉलजों में भी छुट्टी घोषित की गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश के तृ​तीय वर्ग कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव के लिए समस्त शासकीय कार्यालय में 10 दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की है।

Read More: बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरू पहुंचे दिग्विजय सिंह को झटका, कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रशासन को एक पत्र लिखकर प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय में 10 दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की है। कर्मचारियों ने अपेने पत्र में लिखा है कि कोरोना को लेकर विधानसभा की तरह शासकीय कार्यालयों में अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। विधायकों की तरह अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन को गंभीरता दिखते हुए फैसला लिया जाना चाहिए।

Read More: पूर्व सीएम की पत्नी के नाम का इस्तेमाल कर पार्षद पुत्र ने महिला को लगाया लाखों का चूना, जानिए क्या है मामला?

गौरतलब है कि कोराना वायरस से बचाव के लिए देश के लगभग सभी राज्यों में स्कूल कॉलेज, पुस्तकालय, पब, सिनेमाघर स​हित सभी सार्वजनिक स्थानों पर रोक लगा दी है।

Read More: बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- हमने नहीं दिया अविश्वास प्रस्ताव, दिग्गी कर रहे पाखंड


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"