मनरेगा में लापरवाही करने वाले रोजगार सहायक की सेवा समाप्त, सरपंच सहित इनके खिलाफ रिकवरी का आदेश

मनरेगा में लापरवाही करने वाले रोजगार सहायक की सेवा समाप्त, सरपंच सहित इनके खिलाफ रिकवरी का आदेश

मनरेगा में लापरवाही करने वाले रोजगार सहायक की सेवा समाप्त, सरपंच सहित इनके खिलाफ रिकवरी का आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: September 18, 2019 1:26 pm IST

राजिम: मनरेगा कार्य में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। मामले को लेकर जिला पंचायत रायपुर के सीईओ ने रोजगार सहायक को सेवा से पृथक करने का आदेश दिया है। साथ ही सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, प्रभारी एसडीओ आरईएस और मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी से 3 लाख 81 हजार रुपए वसूली करने का निर्देश दिया है।

Read More: पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- लापरवाही की वजह से प्रदेश में बाढ़ की स्थिति बनी

मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर के ग्राम पंचायत हसदा नंबर 2 के ग्रामीणों ने रायपुर जिला पंचायत के सीईओ से शिकायत करते हुए कहा था कि रोजगार सहायक, सरपंच सहित अन्य अधिकारी मिली भगत कर मनरेगा कार्य में लापरवाही कर शासन में चूना लगा रहे हैं।

Read More: 3.75 लाख शिक्षकों के लिए काम की खबर, 18-20 फीसद वेतन बढ़ाने जा रही सरकार

ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ ने जांच का निर्देश दिया था। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सरपंच, रोजगार सहायक और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर 3 लाख 81 हजार रुपए का गोलमाल किया है। मामले में जिला पंचायत सीईओ ने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, प्रभारी एसडीओ आरईएस
और मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी से पैसे की रिकवरी का आदेश दिया है।

Read More: ऐसा क्या पूछ लिया कि मीडियाकर्मियों से कैलाश विजयवर्गीय बोले- कोई और सवाल हो तो बताओ…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/nsCpUc4fpeE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"