आलीशान होटल संचालकों पर किसान ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, EOW ने दर्ज की FIR

आलीशान होटल संचालकों पर किसान ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, EOW ने दर्ज की FIR

आलीशान होटल संचालकों पर किसान ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, EOW ने दर्ज की FIR
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 2, 2019 4:51 am IST

इंदौर । शहर के एक निजी होटल वॉव पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस मामले में मंत्री जीतू पटवारी का कहना है कि EOW ने FIR दर्ज कर ली है। सरकार किसान के साथ है, प्रशासन मामले में निष्पक्ष जांच करेगा।

ये भी पढ़ें- 12 लाख भारतीयों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डेटा चोरी, ऑनलाइन बेची…

दरअसल नीमच के किसान जगदीश पालीवाल ने EOW में शिकायत की थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि होटल वॉव के 4 मालिकों ने कूटरचित तरीके से नामांतरण कराकर जमीन खुद के नाम करवा ली है। किसान की शिकायत के मुताबिक उस पर आलीशान होटल खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या विवाद पर फैसला आने से पहले आरएसएस ने की ये अपील…देखिए

जानकारी के मुताबिक होटल के चारों पार्टनर के साथ मिलकर जगदीश पालीवाल को होटल को हिस्सेदारी में बनाना तय हुआ था और इसलिए किसान जगदीश पालीवाल ने निगम और IDA से कंस्ट्रक्शन के लिए मिलने वाली अनुमति के लिए चारों लोगों को अपनी ओर से अथॉरिटी दी थी, लेकिन वॉव होटल के मालिकों ने IDA अधिकारियों के साथ मिलकर प्लॉट अपने नाम करवा लिए और किसान को ठग लिया।

ये भी पढ़ें- खुशखबरी: ग्रैच्युटी के 5 साल की सीमा को घटा कर सरकार कर सकती है 1 स…

मामले में प्रशासन ने सख्त रूख दिखाया है। इधर EOW ने जांच में IDA अधिकारयों की मिलीभगत से इसमें फ्रॉड होना पाया है। EOW आरोपी अधिकारियों से जल्द पूछताछ करेगी।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/xGPTG0SukdM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में