किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत का कारण अज्ञात

किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत का कारण अज्ञात

किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत का कारण अज्ञात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: October 16, 2020 6:32 am IST

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज एक और किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक किसान की लाश उसी के खेत में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। वहीं मौत का कारण अभी तक अज्ञात है।

Read More News: ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई का मुख्य आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था बदमाश

नंदनी थानांतर्गत किसान लीलूराम पटेल ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Read More News: नगर निगम में गहरा सकता है वित्तीय संकट, तय नहीं कर पा रहा वित्त अधिकारी का नाम, 176 करोड़ मिलने में लग सकता है अड़ंगा

बता दें कि इससे पहले दुर्ग जिले के मातोरडीह के एक और किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने के बाद भी फसल बर्बाद हो गया। वहीं अब एक और किसान ने अज्ञात कारणों से मौत को गले लगा लिया। किसान के उपर कर्ज था या नहीं, या फिर किसी तरह की और तनाव, पुलिस तमाम सवालों को लेकर जांच में जुट गई है।

Read More News: आज आएंगे NEET के रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे नतीजे.. देखिए


लेखक के बारे में