किसान संघ ने बारदाना की कमी पर किया जोरदार प्रदर्शन, कई स्थानों पर लगाया जाम

किसान संघ ने बारदाना की कमी पर किया जोरदार प्रदर्शन, कई स्थानों पर लगाया जाम

किसान संघ ने बारदाना की कमी पर किया जोरदार प्रदर्शन, कई स्थानों पर लगाया जाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: February 17, 2020 8:21 am IST

कवर्धा । जिले में बारदाना की कमी के चलते कई स्थानों पर किसान संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया । किसान संघ ने कवर्धा -बिलासपुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ये भी पढ़ें- राइट टू वाटर : जल भंडारों को किया प्रदूषित तो हो सकती है डेढ़ साल क…

भारतीय किसान संघ और संयुक्त किसान संघ ने ये जाम लगाया है। किसान संघ ने परसवारा गांव में जाम लगाया है। आज 17 फरवरी को दिन के 12 के बाद से बीते दो घंटे से कवर्धा बिलासपुर मार्ग बन्द है।

ये भी पढ़ें- 50 लाख की डकैती: पांचों आरोपी को आज पुलिस पेश करेगी कोर्ट में, मास्…

बोड़ला में भी किसानों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया है। ग्राम बैजलपुर, तरेगांव मैदान में भी किसानों ने मार्ग जाम किया है। किसानों के प्रदर्शन के बावजूद कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।


लेखक के बारे में