किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं साथ चना, मसूर, सरसों की भी होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं साथ चना, मसूर, सरसों की भी होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं साथ चना, मसूर, सरसों की भी होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: February 12, 2021 12:50 pm IST

होशंगाबाद: किसान कल्याण एव कृषि विकास मंत्री मध्यप्रदेश शासन कमल पटेल ने शुक्रवार 12 फरवरी होशंगाबाद में पुण्य सलिला मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने विवेकानंद घाट होशंगाबाद में मां नर्मदा की आरती और वंदना की। इस अवसर पर कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं की फसल के साथ-साथ चना, मसूर एवं सरसों की फसल भी खरीदी जाएगी। इस बार लगभग 80 लाख मीट्रिक टन चना, मसूर एवं सरसों खरीदी जाएगा। जिससे किसानों को 8000 करोड़ से लेकर 16000 करोड़ रुपए तक का सीधा लाभ मिलेगा।

Read More: मध्यप्रदेश की सौर ऊर्जा से दौड़ रही दिल्ली की मेट्रो ट्रेन, नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन में 9 वर्षों में हुई 10 गुना वृद्धि

खेती के साथ व्यापार ,व्यवसाय व उद्योग भी स्थापित कर सकेंगे किसान 
कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के माध्यम से अब किसानों को गांव की आबादी की भूमि पर मालिकाना हक प्राप्त होगा।जिससे किसान अपनी भूमि पर बैंको से किफायती ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर सकेंगे। साथी ही व्यापार, व्यवसाय एवं उद्योग स्थापित कर अपनी आलू ,प्याज, टमाटर आदि उत्पादों का प्रसंस्करण कर एमएसपी की जगह एमआरपी पर बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गांवो के विकास के द्वार खुलेंगे। खेती किसानी की दशा और दिशा बदलेगी।

Read More: Local for Vocal: साड़ियों और सिल्क दुपट्टों में ‘गोंडी पेंटिंग’ कर बुनकर कमा रहे पैसे, लोगों को भार रहा कारीगरी

मंडिया बनेंगी आदर्श
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश की सभी मंडियों को किसानों के लिए सर्व सुविधायुक्त आदर्श मंडी के रूप में तैयार किया जाएगा। जिसमें किसानों को आवश्कतानुसार मंडियों में ही गुणवत्ता युक्त खाद, बीज एवं दवाइयां प्राप्त हो सकेगी। साथी ही मंडियों में पेट्रोल, डीजल पंप की व्यवस्था होगी। किसानों को स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराएं जाएंगे जिससे वे आर्मी कैंटीन कि तरह अच्छी गुणवत्ता के कृषि उपकरण व रोजमर्रा/ घरेलू सामान सस्ती कीमतों पर ले सकेंगे।

Read More: एक अप्रैल से बिजली ऑफिस में बंद हो जाएगा कैश काउंटर, नेट बैंकिंग, क्रेडिट, डेबिट कार्ड से कर सकेंगे पेमेंट

किसान आत्मनिर्भर, देश आत्मनिर्भर
कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि किसानों के आत्मनिर्भर होने पर ही प्रदेश व देश आत्मनिर्भर होगा। मां नर्मदा के आशीर्वाद से किसानों की आय को दुगुना करने व उनके खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इस अवसर उपसंचालक कृषि जितेन्द्र सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Read More: सरकार चलाने में और मुंह चलाने में बड़ा अंतर है: कमलनाथ, पूर्व सीएम ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"