बेटे की बल्लेबाजी के लिए पिता कैलाश विजयवर्गीय ने निगम कर्मियों का ठहराया जिम्मेदार, कहा- दुश्मनी की भावना से कार्रवाई

बेटे की बल्लेबाजी के लिए पिता कैलाश विजयवर्गीय ने निगम कर्मियों का ठहराया जिम्मेदार, कहा- दुश्मनी की भावना से कार्रवाई

बेटे की बल्लेबाजी के लिए पिता कैलाश विजयवर्गीय ने निगम कर्मियों का ठहराया जिम्मेदार, कहा- दुश्मनी की भावना से कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: July 1, 2019 9:18 am IST

इंदौर: विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगम कर्मचारी की पिटाई को लेकर पिता कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि आकाश मामले पर बोले दुश्मनी की भावना से कार्रवाई की गई है। आकाश ने किसी बिल्डर के लिए लड़ाई नही की है। गरीब परिवार और महिलाओं के हक के लिए की लड़ाई में अधिकारियों को अहंकारी नहीं होना चाहिए, ​बल्कि जनप्रतिनिधियों का करना सम्मान चाहिए। नगर निगम गलत ढंग से काम किया है, निगम को मालूम होना चाहिए कि मानसून के समय मकान तोड़ने की कार्रवाई नहीं की जाती।

Read More: मॉल घूमने के लिए घर से एक लाख की रकम लेकर भागे थे बच्चे, जीआरपी पुलिस ने पूरी की हर ख्वााहिश

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस में चल रहे इस्तीफे को लेकर उन्होंने कोई भी बयान देने से मना करते हुए बस इतना कहा कि क्या कहूं कुछ समझ नही आ रहा?

Read More: घर पर रखा हथगोला फटने से 3 लोगों की मौत, पिता-पुत्र सहित नातिन की मौत से इलाके में पसरा सन्नाटा

गौरतलब है कि भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बीते दिनों मकान खाली करवाने आए निगमकर्मी की बल्ले से पिटाई कर दी थी। इस मामले को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई थी। मामले में इंदौर की अदालत ने कैलाश की जमानज अर्जी खारिज कर 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दी थी, लेकिन भोपाल की विेशेष अदालत ने उन्हें 20-20 हजार की जमानत पर रिहा कर दिया।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"