मंत्री गोविंद सिंह और पीसी शर्मा की मौजूदगी में आपस में भिड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, मचा हड़कंप

मंत्री गोविंद सिंह और पीसी शर्मा की मौजूदगी में आपस में भिड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, मचा हड़कंप

मंत्री गोविंद सिंह और पीसी शर्मा की मौजूदगी में आपस में भिड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: October 4, 2019 11:26 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात का प्रमाण शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। दरअसल कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष और एक कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह और जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद रहे।

Read More: पुलिस विभाग में फिर तबादला, बदले गए इन थानों के SI और ASI.. देखिए

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही कार्यक्रम में मौजूद नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सगीर और कार्यकर्ता आसिफ जकी आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच ​किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों की बहस बढ़ गई। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह और जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन मूक दर्शक बनकर खड़े रहे।

Read More: चित्रकोट में निर्दलीय प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, अब इन 6 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

हालांकि कार्यक्रम में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों को शांत करवाया, जिसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा। लेकिन गौर करें तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विवाद कोई नई बात नहीं है। बीते दिनों भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाया था, जिसके बाद प्रदेश में सियासी बवाल मच गया था।

Read More: हाईकोर्ट द्वारा आरक्षण स्टे पर सिंहदेव ने कहा, जनसंख्या के आधार पर दिया जा रहा आरक्षण, कोर्ट में रखेगें अपना पक्ष


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"