कटघोरा मस्जिद में रुके तब्लीगी जमात के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जानकारी छिपाने का है आरोप

कटघोरा मस्जिद में रुके तब्लीगी जमात के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जानकारी छिपाने का है आरोप

कटघोरा मस्जिद में रुके तब्लीगी जमात के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जानकारी छिपाने का है आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: April 6, 2020 9:44 am IST

कोरबा: कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले भारत में लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्र और राज्य की सरकारें राहत और बचाव के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कटघोरा मस्जिद में रुके 16 जमातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों के खिलाफ जानकारी छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Read More: भोपाल में फिर से मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर 54 हुई मरीजों की संख्या

​गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राहत की बात ये है कि अब तक 8 मरीजों को रिकवर कर अस्पताल से घर भेज दिया गया है। जबकि दो लोगों का इलाज भी जारी है। वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार ने विदेश और दूसरे राज्यों से लौटे लोगों को निर्देश दिया था कि वे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन को अपनी ट्रैवल हिस्टी की सूचना दें। साथ ही यह भी कहा गया था कि जानकारी छिपाए जाने पर उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Read More: इंसान के बाद अब जानवरों में कोविड 19 संक्रमण का खतरा, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने एडवाजरी जारी कर किया अलर्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"