भूपेश सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने दी बधाई

भूपेश सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने दी बधाई

भूपेश सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने दी बधाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 17, 2020 1:56 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली काँग्रेस सरकार के 17 दिसम्बर को 2 वर्ष पूरे हुए। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बधाई दी और अपने जनहित के संकल्पों को दोहराया।

Read More: घर में घुस के मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा, हम उन्हें भूंज देंगे, अपराधियों को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी

अमरजीत भगत ने अपने ट्वीट में लिखा “वादों, इरादों, उम्मीदों पर खरी उतरती हुई कांग्रेस सरकार ने अपने दो वर्ष पूर्ण कर लिये हैं। हमारा संकल्प है सुपोषित, सुसंस्कृत, सुनियोजित, समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण।”

Read More: लंबे समय तक सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध को रेप नहीं कह सकतेः दिल्ली हाईकोर्ट

उनके ट्वीट के उत्तर में कई नागरिकों और नेताओं ने ट्वीट कर सरकार के जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की। ट्विटर पर छत्तीसगढ़ काँग्रेस सरार के दो वर्ष सम्पन्न होने के अवसर पर रुनवाछत्तीसगढ़ के 2 बछर हैशटैग ट्रेंड हो रहा है। https://twitter.com/amarjeetcg/status/1339443613730623488 कई यूजर्स ने काँग्रेस सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया है। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ राज्य में मात्र 2 वर्षों के कार्यकाल के दौरान, शुरुवाती 6 महीनों में ही लगभग 19 लाख किसानों के 11 हजार करोड़ रूपए कर्ज माफ किये गये। कर्जमाफी छत्तीसगढ़ काँग्रेस सरकार के चुनावी मुद्दों मे प्रमुख था। इसके अलावा सभी परिवारों के 400 यूनिट तक का बिजली बिल आधा कर दिया गया जिससे जनता को बहुत राहत मिली।

Read More: ISRO ने 42वां कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-01 किया लॉन्च, फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम की सेवाएं होंगी और आसान

खाद्यान मंत्री के रूप में अमरजीत भगत ने वादे के अनुरूप धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये कर दिया जो देश में सर्वाधिक है। किसानों को 2500 रूपया धान का मूल्य देने का वायदा पूरा करने के लिये राजीव गांधी किसान न्याय योजना आरंभ की गई जिसके तहत लाभ राशि किसानों के खाते में सीधे हस्तांतरित करने का प्रबंध किया गया।

Read More: केंद्र ने पश्चिम बंगाल से 3 IPS अफसरों को तत्काल कार्य मुक्त करने को कहा

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सार्वभौम पीडीएस योजना को लागू किया गया। जिसके तहत 9 लाख से अधिक सामान्य राशनकार्ड बनाए गये। कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत माड़ा व आदिवासी क्षेत्रों में पीडीएस के जरिये स्वादिष्ट व पौष्टिक गुड़ वितरण योजना आरंभ की गई। अमरजीत भगत के प्रयासों से बच्चों में कुपोषण की दर में लगभग 15.64प्रतिशत की कमी आई।

Read More: पेंटागन के अधिकारी के पटेल ने CNN के खिलाफ पांच करोड़ डॉलर का मानहानि का मुकदमा ठोंका

‘नवा छत्तीसगढ़ के दू बछर’ संस्कृति के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय रहा। लोक-कला व संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में राज्योत्सव-2019 में छत्तीसगढ़ जनजातीय कलाकारों को मंच प्रदान किया गया। राज्योत्सव में अरपा पैरी के धार को राज्य गीत घोषित किया गया।  संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सफलतम 2 वर्षों के समापन पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सभी काँग्रेस राजनेताओं और प्रदेशवासियों को बधाई दी और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Read More: रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत : 100 बाइक सवारों में दिव्यांग युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ की हिस्सेदारी, ग्रामीणों ने रामवन के लिए सौंपी गांव की मिट्टी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"